मोक्षसप्तमी पर पार्श्वनाथ को 2300 किलोग्राम वजनी विशाल निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा।
गिरडीह, अगस्त 17 -- पीरटांड़। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्षकल्याणक दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ सम्मेदशिखरजी (पारसनाथ) में इस वर्ष भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
मोक्षकल्याणक के अवसर पर विशेष आयोजन मोक्षसप्तमी के पावन अवसर पर भगवान पार्श्वनाथ को 2300 किलोग्राम वजनी विशाल निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के सहयोग से इस विशाल लाडू के निर्माण की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। आयोजन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का मधुबन पहुंचना भी शुरू हो गया है। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर पारसनाथ में 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की मोक्षकल्याणक दिवस भव्य र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.