आरा, फरवरी 24 -- - नये मोक्षधाम का प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश - केयर टेकर किये जायेंगे बहाल, पंजी भी खोली जायेगी -जिला पंचायतीराज अधिकारी को मॉनिटरिंग का आदेश आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के सभी प्रमुख मोक्षधाम अब सड़क संपर्क पथ से जुड़ेंगे। इनकी चहारदीवारी कराने के साथ ही सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला समन्वय समिति की बैठक के दौरान डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से ये आदेश दिए गए। इस दौरान नये मोक्षधाम का प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने के साथ केयर टेकर बहाल करने और वहां पर पंजी संधारण किए जाने के आदेश दिए गए। जिला पंचायतीराज अधिकारी को बीडीओ के साथ मिलकर इसकी मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया गया। डीएम की ओर से निर्देश दिए गए कि प्रत्येक मोक्षधाम में पेयजल, शौचालय, सड़क संपर्क, बैठने की व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.