आगरा, मार्च 25 -- कांग्रेस आई के पूर्व पार्षद अहमद हसन ने मोक्षधाम के गेट की मरम्मत की मांग नगर निगम से की है। उनका कहना है कि शाहगंज मलका चबूतरा मोक्षधाम का गेट का मुख्य प्रवेश द्वार लंबे समय से टूटा हुआ है। ऊपर का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इस पर पूर्व पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों से इस समस्या की ओर ध्यान देते हुए शीघ्र मरस्मत या नवनिर्माण कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.