रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के मंदिरों में सोमवार को मोक्षदा एकादशी पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिरों में विराजे श्रीभगवान का अभिषेक हुआ। दैनिक पूजा, भोग चढ़ाने के बाद आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। शहर के दो श्री श्याम मंदिरों में भजन-संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन मार्ग: अपर बाजार के अग्रसेन मार्ग में श्री श्याम मंदिर में मोक्षदा एकादशी मनाई गई। सुबह में पूजा-अर्चना के बाद आरती हुई। इसके बाद श्री श्याम प्रभु का सुगंधित फूलों से मनोहारी शृंगार हुआ। श्री श्याम मंडल की ओर से रात नौ बजे ज्योत प्रज्वलित किए जाने के बाद एकादशी संकीर्तन आरंभ हुआ। इसमें मंडल के सदस्य कलाकारों ने बाबा के दरबार में भजन प्रस्तुत कर हाजिरी लगाई। देर रात महाआरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.