कौशाम्बी, जून 25 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल को स्वच्छ और निर्मल बनाने की कवायद तेज हो गई है। योगी सरकार के निर्देश पर जल निगम ने शक्तिपीठ कड़ा धाम क्षेत्र में गंगा में गिरने वाले नालों के गंदे पानी का सर्वे शुरू कराया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नालों के किनारे आधुनिक जल शोधन प्लांट लगाए जाने की तैयारी है, जिससे शुद्ध पानी ही गंगा में छोड़ा जा सके। बुधवार को फतेहपुर डिवीजन जल निगम के सहायक अभियंता अवध किशोर और अवर अभियंता मुकेश पाल शासन के निर्देश पर कड़ा धाम पहुंचे। उन्होंने धाम क्षेत्र के सभासद राहुल कुशवाहा के साथ गंगा में गिरने वाले तीन बड़े नालों का स्थलीय निरीक्षण किया। सभासद ने अधिकारियों को नालों की स्थिति से अवगत कराया और जल शोधन प्लांट लगाने के लिए संभावित जमीन का चिन्हांकन भी कराया। निरीक्षण के दौर...