जहानाबाद, फरवरी 26 -- गेहूं की सिंचाई करने के क्रम में मोकीमपुर गांव में हुई घटना बचाने के प्रयास में बुरी तरह से घायल व्यक्ति का सीएचसी में किया जा रहा इलाज हुलासगंज, निज संवाददाता। गेहूं की सिंचाई करने के क्रम में मोकीमपुर गांव में 50 वर्षीय कमलेश राम की मृत्यु करंट लगने से घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति उसे बचाने के प्रयास करने के दौरान बुरी तरह घायल हो गया है। जिसका इलाज हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार के लगभग 7:00 बजे शाम में नरमा गांव के बधार में कमलेश राम द्वारा गेहूं का सिंचाई किया जा रहा था इस दौरान करंट के चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसके मृत्यु के काफी समय बीतने के बाद जब दूसरा उसका परिजन वहां पहुंचा तो उसे बचाने की कोशिश करने लगा लेकिन इस दरमि...