पटना, फरवरी 18 -- मोकामा प्रखंड में मंगलवार को दो दर्जन से अधिक कौओं की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत में है। मोकामा के रामटोला गांव में एक दर्जन से अधिक, औंटा हॉल्ट के पास छह और सिखारी गांव में छह कौओं की मौत हुई है। रामटोला में कुछ लोग बगीचे में गए तो वहां एक दर्जन से अधिक कौए मृत मिले। साथ ही लोगों के सामने भी कुछ कौए गिरे और उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि कौओं को देखकर लग रहा था कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कौओं की मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चा है। इस संबंध में जब वन विभाग के रेंज ऑफिसर सूरज कुमार ने बताया कि कौओं के मृत की जानकारी मिली है। वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। मृत कौओं की जांच के लिए लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद भी स्पष्ट होगा कि उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.