पटना, दिसम्बर 22 -- मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर शाम एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पर बाइक सवार दो बदमाशों ने केमिकल फेंककर फरार हो गए। जिससे महिला का चेहरा झुलस गया। लोगों ने पीड़िता को अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस मामले में दो महिला समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, महिला मोकामा के श्याम मार्केट में ब्यूटी पार्लर चलाती है। रविवार शाम को पार्लर बंदकर घर लौट रही थी। रेलवे मालगोदम स्थित सूर्य मंदिर के समीप बाइक सवार दो युवकों ने महिला को रोककर बेगूसराय जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका पर केमिकल फेंक दिया। जिससे महिला महिला नाले में गिरी और उसका सिर भी फट गया। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.