मोकामा, अप्रैल 26 -- Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब सोते हुए बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं हैं। पटना जिले के मोकामा स्थित मरांची थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कसहा दियारा पंचायत की एक गौशाला में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग बाल्मीकि निषाद की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जब परिजन गौशाला पहुँचे, तो वहाँ का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बाल्मीकि निषाद का लहूलुहान शव उनकी खाट पर पड़ा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।कौन थे बाल्मीकि निषाद? मृतक बाल्मीकि निषाद मूल रूप से बेगूसराय जिले के चकिया थाना अंतर्गत मल्हीपुर बिंद टोली के रहने वाले थे। वे पिछले कई सालों से कसहा दियारा के शिवनगर गांव स्थित गौशाला में रहकर पशुपालन और दूध बिक्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.