मोकामा में आरोपित को पकड़ने गए दारोगा पर हमला,चार धराये
पटना, मार्च 25 -- मोकामा थाना क्षेत्र के सकरवार टोला में मंगलवार को आरोपित हिमांशु उर्फ मिक्की को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। जिसमें दारोगा सत्यम कुमार मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत चार को गिरफ्तार किया है। जिनमें जितेन्द्र शंकर उर्फ विपिन सिंह, आकाश अंकित व एक नाबालिग शामिल है। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि आरोपित हाल ही जेल से छूट कर आया था। न्यायालय के आदेश मिक्की को थाने में हाजिरी लगानी थी। लेकिन 5 मार्च के बाद वह थाने नहीं आ रहा था। इस बीच एएसआई सत्यम कुमार अपनी टीम के साथ उसे पकड़ने गये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.