पटना, जून 18 -- मोकामा में बेटे ने पत्नी और सास के साथ मिलकर अपनी मां कृष्ण देवी (65) की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात मोकामा के कन्हाईपुर डीहपर गांव की है। हत्या का कारण कृष्ण देवी और उसकी बहू के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के बेटे नवीन शर्मा, बहू रंजू देवी, नवीन की सास और उसके दो पोतों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नवीन मंगलवार को ही दिल्ली से घर लौटा है। कृष्ण देवी की बेटी शर्मिला देवी, किरण कुमारी और विमल कुमारी का आरोप है कि भाई-भाभी और भाई की सास हमेशा मां को प्रताड़ित करते थे। उन्हें खाना भी ठीक से नहीं देते थे। आए दिन मां के साथ मारपीट भी की जाती थी। दो पोते भी अपनी दादी के साथ दुर्व्यवहार करते थे। मंगलवार को भी मां और भाई-भाभी के बीच विवाद हुआ था。

ह...