मधुबनी, दिसम्बर 29 -- पंडौल, एक संवाददाता। मोकर्रमपुर में चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत स्टार-11 और तुफैल-11 के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार-11 की टीम ने 16 ओवर में 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुफैल-11 की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ तुफैल-11 ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के दौरान तुफैल-11 के खिलाड़ियों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया, जिससे आखिरी ओवरों तक मुकाबला रोमांचक बना रहा। शानदार प्रदर्शन के लिए राजू को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन नासिर आदिल की देखरेख में किया जा रहा है। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.