मोकदमपुर दो घरों में लगी आग,पांच लाख की संपत्ति नष्ट
मधुबनी, मई 15 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। पतौना थाना क्षेत्र के मोकदमपुरपुर गुरूवार की रात दो घरों में आग लग गयी। आग से विशेश्वर कामत का घर धूं-धूं कर जल कर पूरी तरह से राख हो गया। जबकि उसके भाई रामनारायण कामत का घर आंशिक रूप से जल गया। पतौना थाना को सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। अग्निकांड में विशेश्वर कामत के घर में रखा कपड़ा,खाद्यान,फर्नीचर समेत पांच लाख की संपत्ति पल भर में आग की भेंट चढ़ गया। बताया जाता है कि जिस समय घर में आग लगी उस समय परिवार के एक भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था।जिसके यह भी पढ़ें- नरपतगंज के बबुआन में अग्निकांड में दो घर जलकर राख कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई मामले को लेकर विशेश्वर कामत द्वारा पतौना थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.