मोई झरने के पास सोलर चेतावनी लाइटें लगाई, रात में चालकों को मिलेगा अलर्ट
विकासनगर, जुलाई 25 -- दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोई झरने के पास बरसात के दौरान सड़क पर आने वाले मलबे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून ने सड़क के दोनों ओर सोलर ब्लिंकर और सोलर ऊर्जा से संचालित एलईडी चेतावनी लाइटें स्थापित की हैं। बरसात के समय मोई झरने के पास अक्सर पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ जाता है। विशेषकर रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर फैले मलबे का समय पर पता नहीं चल पाता, जिससे कई वाहन मलबे में फंस जाते हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि मोई झरने के दोनों ओर सोलर ब्लिंकर लगाए गए हैं, ताकि रात में यात्रा करने वाले वाहन चालकों को पहले से चेतावनी मिल सके। इससे चालक समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर सावधानीपूर्वक इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.