चंदौली, नवम्बर 21 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। बीते दिनों मोंथा चक्रवात और बारिश की चपेट में आने से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके एवज में अब उनके खाते में शीघ्र ही मुआवजे की राशि मिलेगी। तहसील क्षेत्र के तीनो ब्लॉक में करीब 664.40 हेक्टेयर फसल तीन हजार से अधिक किसानों का बर्बाद हुआ है। सकलडीहा तहसील में लेखपालों की ओर से किये गये सर्वे के मुताबिक मुआवजे की एक करोड़ 12 लाख रुपए की राशि जिला प्रशासन के पास आ गई है। जिसे अगले एक से दो दिनों के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दिया जाएगा। सर्वे के दौरान तहसील स्तर पर कुल 3080 प्रभावित किसानों की कुल 664.40 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल नष्ट हुई पाई गई। किसानों को उनके नुकसान के एवज में 17,000 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। एसडीएम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.