मधेपुरा, अक्टूबर 30 -- कुमारखंड,निज संवाददाता।मोंथा तूफान से मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले दो दिनों से पूरे प्रखंड क्षेत्र में बादल छाये रहे। ठंड हवा के कारण मौसम में लोगों ने सर्दी का एहसास किया। गुरुवार की सुबह हवा के साथ बारिश से तापमान में गिरावट जारी है। मौसम में बदलाव से खेतों में लगी धान की फसल पर काफी प्रभाव पड़ा है। जगह जगह पक चुके धान के पौधे हवा व बारिश से खेतों में गिर गए हैं। धान की फसल के लिए यह मौसम अनुकूल नहीं बताया जा रहा है। लोग धीरे-धीरे गर्म कपड़े निकालने लगे हैं। किसान ब्रह्मदेव मंडल, सुशील साह, हरेराम मंडल, कृपानंद मंडल, भुवनेश्वर मंडल, महेंद्र यादव, मनोहर यादव, नरेंद्र साह, बलदेव पासवान, रामनारायण सिंह, सरोज कुमार सिंह आदि ने बताया कि हवा व बारिश से मौसम बदलने के साथ धान की फसल पर बुरा असर पड़ा है। बताते चलें कि बुधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.