गया, दिसम्बर 3 -- जिले में मोंथा चक्रवात की बेमौसम बारिश ने धान की फसल को काफी प्रभावित किया। पानी डूबने से धान के गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसके कारण धान की समुचित रूप से खरीद नहीं हो रही है। धान की समुचित खरीद नहीं होने से किसान बेहाल हैं। औने-पौने दामों पर भी धान की बिक्री करने को विवश हैं। बावजूद धान की बिक्री नहीं हो रही है। अक्टूबर माह में फसल प्रभावित होने से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। सरकार ने समुचित मुआवजा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सर्वेक्षण कराया है। जिला कृषि विभाग ने मोंथा वर्षा से हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराया। इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में करीब 17 हजार हेक्टेयर भूमि में लगी धान की फसल प्रभावित हुई है। जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करीब एक लाख 83 हजार हेक्टेयर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.