नई दिल्ली, अगस्त 25 -- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने मंगलवार को बताया कि मोंडेलेज इंडिया और एमवे इंडिया समेत कई खाद्य कंपनियों ने उसके नोटिस के बाद अपने उत्पादों के लेबल पर किए गए भ्रामक दावों को हटा दिया। मोंडलेज चॉकलेट, बिस्किट, कैंडी और पाउडर ड्रिंक जैसे खाद्य उत्पाद बनाती है। वहीं, एमवे न्यूट्रिशन, हेल्थ, ब्यूटी, पर्सनल केयर और घरेलू उपयोग के उत्पाद बनाती है। एफएसएसएआई ने कहा कि मोंडलेज ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से इन दावों और विज्ञापनों को हटा दिया और नियमों का पालन सुनिश्चित किया। सैपियंस लैब्स ने भी अपने उत्पादों से सभी भ्रामक दावे और विज्ञापन हटा दिए। वहीं, केरल की जूजा फूड्स ने भी अपने उत्पादों पर किए गए भ्रामक दावों को हटा दिया। यह भी पढ़ें- ITC के '100% आशीर्वाद आटा' पर दिल्ली HC ने रोकी FSSAI की कार्रवाई य...