झांसी, मई 19 -- झांसी। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर बम्हरौली क्रॉसिंग के पास रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा घायल हो गए। वहीं बस मुसाफिर दहशत में आ गए। उनमें चीख-पुकार मच गई। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संत कबीरनगर निवासी रेशमा खातून पत्नी अब्दुल हलीम, अपने बेटे मोहम्मद अरमान सहित अन्य परिजनों के साथ कार से जा रही थी। जैसे ही चालक कार लेकर हाइवे पर बम्हरौली क्रॉसिंग के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा झांसी से कानपुर की तरफ एक रोडवेज बस जा रही थी। इससे पहले कि कोई कोई कुछ समझ पाता, बस ने कार में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- मोंठ हाइवे पर कार-बस की भिड़ंत,मची चीख पुकार टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। वहीं हादसे में रेशमा और मोहम्मद अरमान गंभीर रूप से घायल हो ...