मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में कैंसर जागरूकता अभियान
रुडकी, जुलाई 29 -- लक्सर, संवाददाता। मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में बुधवार को कैंसर वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ के नेशनल कोऑर्डिनेटर राहुल तिवारी ने छात्रों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने समय रहते इसकी जांच कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तंबाकू, गुटका, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट और सिगार जैसे नशीले पदार्थों का सेवन कैंसर का प्रमुख कारण है, इसलिए इनसे पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए। नियमित रूप से हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज, नींबू, खरबूजा जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन, स्वच्छ जल का पर्याप्त उपयोग, शरीर की साफ-सफाई तथा हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.