धनबाद, मई 8 -- धनबाद। मोंटफोर्ट एकेडमी आमाघाटा के छात्र प्रिंस कुमार को ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया। प्रिंस कुमार 10वीं कक्षा के छात्र हैं। प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रिंस ने स्कूल को गौरवान्वित किया है। विद्यालय परिवार व प्रबंधन ने प्रिंस को इस उपलब्धि के लिए बधाई और आशीर्वाद दिया। शिक्षकों ने भी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...