धनबाद, मई 10 -- धनबाद। मोंटफोर्ट एकेडमी आमाघाटा में शनिवार को मदर्स-डे का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि निदेशक विशा अग्रवाल व रागिनी मृणाल गौतम ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी माताओं को सशक्त रहने और उत्साही बने रहने का संदेश दिया। बच्चों ने तुझे सब है पता, मेरी मां की प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। पूजा सिंह प्रथम, यशोदा देवी द्वितीय व तनु मंडल तृतीय तथा दूसरी प्रतियोगिता में आरती देवी प्रथम, पूजा सिंह द्वितीय व प्रियंका को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- असर्फी ने मातृ दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया यह भी पढ़ें- पेंटिंग में मां के प्रति प्रेम को रंगों में उकेरा यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का ...