सिमडेगा, जनवरी 31 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। मोंटफोर्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह में मुखिया जिरेन मड़की उपस्थित थी। वहीं विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर जेवियर टेटे एवं उप-प्राचार्य ब्रदर कुलदीप कुजूर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा दीप जलाकर किया गया। मौके पर स्कूल के छात्रों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया जिरेन मड़की ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, इसलिए सुबह जल्दी उठकर दैनिक कार्य पूर्ण कर पढ़ाई शुरू करें और शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का पालन करें। विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर जेवियर टेटे एवं उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.