गिरडीह, जनवरी 28 -- मोंगिया स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के मोहनपुर स्थित मोंगिया स्कूल में सोमवार को गणतंत्र दिवस पर डॉ गुणवंत सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ गुणवंत सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरिंदर सिंह मोगिया, मोंगिया विद्यालय के डायरेक्टर सनी शर्मा तथा विद्यालय की प्राचार्या पुनीत कौर मुख्य रूप से उपस्थित रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शेखर कुमार, अनूप पांडे, शाहबाज अंसारी, फैजल, हसनैन, पियूष, ...