मॉल में सुविधाओं के लिए दुकानदारों का प्रदर्शन
नोएडा, मई 17 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेनो वेस्ट के उफेरिया मॉल में रविवार को उफेरिया बायर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में दुकानदारों और अन्य प्रभावित लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर पर अवैध वसूली, खराब रखरखाव व्यवस्था, पानी-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगाए। उफेरिया बायर्स एसोसिएशन का कहा कि रखरखाव एनओसी के नाम पर मनमाने तरीके से धन उगाही की जा रही है। आरोप है कि मॉल में पर्याप्त साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये भी आरोप है कि मॉल परिसर में खुले शराब के ठेकों के कारण सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब का सेवन किया जाता है। यह भी पढ़ें- दोबारा रखरखाव शुल्क बढ़ाने का विरोध जत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.