मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में शॉपिंग करने गई एक युवती और उसके दो भाइयों के साथ मॉल के बाउंसरों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में सदर थाना में शिकायत की है।पुलिस की पूछताछ में पंखाटोली निवासी युवती ने बताया कि 15 मार्च की शाम करीब 7 बजे अपने दो भाइयों के साथ शॉपिंग के लिए मॉल में गई थीं। घूमने के बाद जब उन्हें कोई सामान पसंद नहीं आया और वे बाहर निकलने लगे, तभी वहां तैनात तीन बाउंसरों ने उन्हें रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि बाउंसरों ने उनपर तंज कसते हुए कहा, सामान तो खरीदना रहता नहीं है, सिर्फ घूमने चले आते हो। इसके बाद बाउंसर अभद्र व्यवहार और भद्दी गालियां देने लगे। विरोध करने पर बाउंसरों ने युवती का हाथ मरोड़ दिया और बीच-ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.