मॉल में बने शोरूम से पांच महंगे सूट चोरी कर फरार
गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मालिबू टाउन सोसाइटी के सामने स्थित गुड अर्थ मॉल में एक कपड़े के शोरूम से चार महिलाओं ने करीब दो लाख रुपये कीमत के पांच डिजाइनर सूट चुरा लिए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम संचालक ने इस सिलसिले में पुलिस को शिकायत दे दी है। शोरूम मालिक अंबिका तनेजा ने शिकायत में कहा है कि चारों महिलाएं सूट खरीदने के लिए शोरूम में दाखिल हुई थी। उन्होंने स्टॉफ को बातों में उलझाया। स्टॉफ का ध्यान बंटने के बाद एक महिला ने सूटों को अपने अनारकली सूट में छिपा लिया। आरोप है कि इन महिलाओं ने पांच सूटों को चुराया है। महिलाओं के जाने के बाद जब गिनती में सूट कम दिखे तो सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें एक महिला सूटों की चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.