मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के गोला बांध रोड स्थित महावीर मंदिर के पास किराए के कमरे में एक युवती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका श्वेता कुमारी (25) सकरा थाने के नेमूपुर मुरलिया चक गांव निवासी विनोद ठाकुर की पुत्री थी। बुधवार सुबह करीब दस बजे घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी गई। परिजनों के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया तो श्वेता फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए।बताया गया कि युवती स्नातक पास थी। वह महावीर स्थान मंदिर के पास शिव नंदन के मकान में पिछले डेढ़ साल से किराए पर रहकर टावर स्थित एक मॉल में काम करती थी। वह दो भाइयों से बड़ी थी। पिता गांव में खेतीबारी करते हैं।दो दिन से नहीं जा रही थी काम पर:मृतका की मां रीना ठाकुर ने पुलिस को ब...