नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में गुलशन मॉल के सामने सर्विस रोड के किनारे सोमवार सुबह दिल्ली की महिला का शव पड़ा मिला। लोगों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैRs.। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पैन कार्ड के जरिये महिला की पहचान 23 वर्षीय कविता सिंह के रूप में हुई। वह दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। उसके पास से पूरा पता लिखा दस्तावेज नहीं मिला...