नोएडा, जनवरी 2 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-38ए जीआईपी मॉल के सामने बन रहा क्लॉक टावर का शुभारंभ इस महीने 26 जनवरी को कराने की तैयारी है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि काम अंतिम चरण में है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-128 जेपी गोलचक्कर के पास बनाए गए क्लॉक टावर का शुभारंभ गुरुवार को कर दिया गया था। इससे पहले सेक्ट-18 में भी एक छोटे क्लॉक टावर की शुरुआत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि अब जीआईपी मॉल के सामने पुलिस चौकी के पास भी श्रीनगर के लाल चौक की तर्ज पर घंटाघर बनाया जा रहा है। इसका काम अंतिम चरण में है। प्रयास है कि इसी महीने 26 जनवरी को इसका शुभारंभ कर दिया जाए। क्लॉक टावर के शुरु होते ही यहां बनी पुलिस चौकी को शिफ्ट किया जाएगा। सेक्टर-18 व उसके आसपास मॉल में आने वाले लोगों के लिए यह आकर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.