समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक माॅल के बाहर से शुक्रवार की शाम एक ग्राहक की बाइक चोरी कर ली गई। घटना माॅल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान में जुटी है। पीड़ित की पहचान विशंभरपुर एलौथ निवासी सदन सिंह के पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में उन्होंने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रौशन कुमार ने बताया कि वह को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं। शुक्रवार को बैंक से निकलने के बाद वह कपड़ा खरीदने के लिए उक्त माॅल पहुंचे थे। खरीदारी के बाद जब बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब मिली। बाद में माॅल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर एक अज्ञात युवक कोल्ड-ड्रिंक पीते हुए कुछ ही मिनटों में उनकी बाइक को चोरी कर ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.