मॉल के बाहर खड़ी दो कारों से लैपटॉप ले भागे
नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में बदमाश मॉल के बाहर खड़ी दो कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। जूही सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 17 अप्रैल की शाम आईथम ग्लेरिया मॉल गई थीं। उन्होंने अपनी कार मॉल के बाहर खड़ी की थी। इसी बीच कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप चोरी कर लिया गया। बराबर में खड़ी कनिका सिरोही की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप और अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरफ्तार पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.