मॉल के फ्रेंचाइजी के नाम पर 47.61 लाख की ठगी का मुख्य सरगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। रेडीमेड कंपड़ों के एक ब्रांडेड कंपनी के मॉल फ्रेंचाइज के नाम पर 47.61 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में साइबर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों के गिरोह के मुख्य सरगना अंकित कुमार को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से दो लैपटॉप, दो मोबाइल और एक सीपीयू बरामद किया है। पुलिस की जांच में आरोपी के पास से 300 से अधिक फर्जी ई-मेल और वेबसाइट बनाने के साक्ष्य मिले हैं। कार्रवाई के लिए एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस की टीम का गठन किया गया था। यह भी पढ़ें- टेलीग्राम पर चल रहा था ठगी का खेल, बेरोजगार युवाओं को बनाते थे निशाना; 14 गिरफ्तार टीम में साइबर थाना के इंस्पेक्टर अभय शंकर, एसआई शिव कुमार सुमन, एसआई प्रशांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.