जमशेदपुर, मार्च 18 -- बिष्टूपुर स्थित एक मॉल के प्रधान मैनेजर प्रसेनजीत गुप्ता और उनकी पत्नी देवलीना गुप्ता पर मॉल के ही एक दुकान संचालक विमल कुमार अग्रवाल ने 4.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। विमल ने इस संबंध में बिष्टूपुर थाना के साथ-साथ एसएसपी और डीएसपी सीसीआर को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में विमल ने बताया कि प्रसेनजीत अक्सर उनके पास आते थे और पत्नी के बीमार होने की बात कहकर आर्थिक सहयोग की मांग करते थे। इस दौरान विमल ने 3 अक्तूबर 2024 से लेकर 31 जनवरी 2025 के बीच 2.25 लाख रुपये प्रसेनजीत को दिए। इसके बाद 6 जनवरी से 15 जनवरी तक 2.20 लाख रुपये दिए। प्रसेनजीत ने रुपये वापस लौटाने का वादा किया था, लेकिन अबतक कोई राशि नहीं लौटाई गई। कई बार रुपये मांगने पर दोनों ने दुकान आकर 2.25 लाख रुपये का चेक दिया, जिसे बैंक में जमा करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.