नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-32 स्थित भूटानी मॉल की पार्किंग में शुल्क मांगने पर युवक कार से इलेक्ट्रानिक बैरियर तोड़कर भाग गया। इससे पार्किंग सुरक्षा में लगे उपकरण को भी नुकसान पहुंचा। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मॉल की सुरक्षा के प्रभारी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरौला गांव में रहने वाले प्रशांत त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वह भूटानी मॉल की सुरक्षा के प्रभारी हैं। रविवार शाम करीब सात बजे जारचा के फूलपुर गांव निवासी आकाश दिल्ली नंबर की कार लेकर पार्किंग से निकला। बैरियर के पास रुकने पर स्टाफ ने उससे पार्किंग शुल्क मांगा तो वह नाराज हो गया। उसने स्टाफ से अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोपी धमकी देते हुए इलेक्ट्रॉनिक बैरियर को तोड़कर भाग गया। प्रशांत ने मामले के वीडियो और गवाह समेत शिकायत पुलिस को दी। एसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.