मॉल की पार्किंग से बाइक चोरी
फरीदाबाद, जून 29 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। सेंट्रल थाना पुलिस ने सेक्टर-12 स्थित पेबल डाउन टाउन मॉल की पार्किंग से चोरी एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना उस समय हुई जब पीड़ित मॉल के अंदर ड्यूटी कर रहा था। फैसल खान ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-12 स्थित मॉल में एक दुकान पर काम करता है। 27 जून को सुबह करीब 11 बजे उसने अपनी बाइक मॉल की पार्किंग में खड़ी की और ड्यूटी पर चला गया। रात करीब 10 बजे जब वह ड्यूटी खत्म कर पार्किंग में पहुंचा तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दी। पुलिस मॉल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा बाइक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.