गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर-65 स्थित वर्ल्ड मार्क मॉल में स्थित एक निजी कंपनी की महिला अधिकारी ने बुधवार दोपहर इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान 32 वर्षीय जागृति के रूप में हुई है, जो कंपनी में सीनियर अकाउंट एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जागृति को मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से देहरादून निवासी हार्दिक बारी ने बताया कि उनकी बहन जागृति गुरुग्राम में स्थित एक निजी कंपनी में सालाना 12 लाख रुपये के पैकेज पर काम कर रही थीं। जागृति ने नवंबर 2023 में मेरठ निवासी अमित सिंघल से प्रेम विवाह किया था। अमित पेशे से सीए है। परिजनों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने जागृति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दि...