गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। फर्रुखनगर-गुरुग्राम रोड पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बीमार मां के लिए अस्पताल खाना लेकर जा रहा था। तेज रफ्तार टाटा मिक्सर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। आरोपी चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सोमवार को फर्रूखनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गौरव निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। गौरव के जीजा सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम गौरव अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी मां को खाना देने के लिए एसजीटी अस्पताल जा रहा था। जैसे ही वह फर्रुखनगर-गुरुग्राम रोड पर बाईपास के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मिक्सर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.