गढ़वा, अप्रैल 22 -- चिनिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक के बगल में मंगलवार को सुपर मॉल का उद्घाटन किया गया। उससे पहले प्रोपराइटर रामचंद्र यादव व अरविंद यादव ने विधिवत पूजा अर्चना की। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने फीता काटकर किया। उक्त अवसर पर प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, नितेश सिंह, चंदन जायसवाल, थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में सुपर मॉल खुल जाने से यहां के लोगों को शॉपिंग के लिए गढ़वा नहीं जाना पड़ेगा। मॉल में सभी तरह के उपलब्ध सामान की खरीदारी ग्रामीण कर सकेंगे। मौके पर रामसागर यादव, सतवंत यादव, बलवंत कुमार यादव, मुलायम यादव , मंगरु सिंह, उमाशंकर गुप्ता, मूंगा सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...