देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून। मॉल ऑफ देहरादून के पास सड़क किनारे पार्क कार का शीशा तोड़कर टप्पेबाज दो बैग चोरी कर ले गए। पिथौरागढ़ की केदार कॉलोनी न्यू बिष्ट भवन निवासी कैलाश सिंह अपनी कार से देहरादून आए थे। बीते एक अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उन्होंने अपनी कार मॉल के पास सड़क पर खड़ी की थी और किसी काम से मॉल के अंदर चले गए। शाम लगभग 6:30 बजे जब वे वापस अपनी गाड़ी के पास लौटे तो कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था। कार की सीट से दो बैग और एक लेडीज हैंड बैग गायब था। कैलाश सिंह के मुताबिक चोरी गए इन बैग में उनकी पत्नी के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और एक लैपटॉप रखा हुआ था। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.