रुडकी, मार्च 16 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के जैव-विज्ञान एवं जैव-इंजीनियरिंग विभाग में अत्याधुनिक अशोक सूता मॉलिक्यूलर मेडिसिन सुविधा का भव्य उद्घाटन किया गया। दावा किया कि यह सुविधा जटिल रोगों के इलाज और दवाओं की खोज में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार की गई है। इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य कैंसर, न्यूरोलॉजिकल विकार (तंत्रिका तंत्र संबंधी रोग) और संक्रामक बीमारियों के खिलाफ प्रभावी और सटीक इलाज खोजना है। यह सुविधा शोधकर्ताओं को रोग के बुनियादी तंत्र को समझने से लेकर नई दवाओं के परीक्षण तक एक ही छत के नीचे संपूर्ण कार्यप्रवाह प्रदान करेगी। संस्थान के विशिष्ट पूर्व छात्र और मुख्य अतिथि अशोक सूता ने इस पर खुशी जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.