उरई, फरवरी 10 -- उरई। एक से 19 साल के बच्चों और किशोरों के पेट में कीड़े मारने और संक्रमण दूर करने को स्वास्थ्य महकमे ने मॉर्निंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल उरई से अभियान का शुभारंभ किया। जनपद की सभी सीएचसी और पीएचसी के साथ विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाने का कार्य शुरू हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान का शुभारंभ मॉर्निंग स्टार सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में प्रधानाचार्य रजनीश सिंह की उपस्थिति में बच्चों और किशोरों ने एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। अभियान का शुभारंभ करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एपी वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने...