सीवान, अप्रैल 7 -- बड़हरिया। शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश में सोमवार से प्रखंड के तमाम स्कूलों का संचालन मॉर्निंग में किया गया। साढ़े छः बजे से स्कूल का संचालन के लिए बच्चे और शिक्षक काफी अधिक उत्सुक दिखे। सभी स्कूलों में प्रातःकालीन समय सारणी के अनुसार संचालन किया जा रहा है। सुबह साढ़े छः बजे से साढ़े बारह बजे तक स्कूलों का संचालन किया गया। जिसमें चेतना सत्र के दौरान शांति और सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस और गांधी जी डांडी मार्च जो नमक के कानून के लिए अंग्रेजों का कानून के विरोध में निकला गया था। जिसपर विशेष चर्चा की गई। इसके अलावा बच्चो को प्रेरित किया गया था। हेडमास्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि चेतना सत्र बच्चो के दिनभर का दिनचर्या निर्धारित करता है। जिससे बच्चे एनर्जेटिक बनता है। वही बीईओ राजीव पांडेय ने बताया कि मॉर्निंग वर...