मोतिहारी, अप्रैल 7 -- मधुबन,निसं। मॉर्निंग स्कूल सोमवार से चालू होने से प्रथम दिन मधुबन के प्राथमिक व मध्य वद्यिालयों में बच्चों की उपस्थिति थोड़ी कम रही। कुछ बच्चे थोड़ी देर से स्कूल पहुंचे। बच्चों का कहना था कि देर से बिछावन छोड़ने व स्कूल की तैयारी करने में समय लग गया। इससे स्कूल पहुंचने में देर हो गयी है। हालांकि बच्चों ने वश्विास दिलाया कि अब अगले दिन से वे लोग समय पर स्कूल पहुंच जाएंगे। कुछ बच्चे 6.30 के बाद स्कूल पहुंचे। उन्हें स्कूल प्रबंधन द्वारा समय पर स्कूल आने की हिदायत दी गयी। बच्चों को समय पर एमडीएम मिला। साथ ही वर्ग कक्ष का संचालन भी समय पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.