मॉर्निंग सफारी में बाघिन और शावकों की झलक से रोमांचित हुए सैलानी
पीलीभीत, जून 13 -- कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सुबह की सफारी सैलानियों के लिए यादगार बन गई। बाघिन अपने दो शावकों के साथ मार्ग पर निकल आई। लगभग 15 मिनट तक बाघिन शावकों के साथ आराम करती रही और उन्हें दुलारती रही। इस दुर्लभ नजारे को देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे। शुक्रवार को सैलानी पीटीआर की मॉर्निंग सफारी पर जिप्सियों में सवार होकर जंगल में निकले। पहले राउंड में ही गाइड को चहकती बंदरों की आवाज सुनाई दी। गाइड ने तुरंत जिप्सी रोकी और आवाज की दिशा में इशारा किया। थोड़ी देर बाद झाड़ियों से निकलकर एक मादा बाघिन अपने दो शावकों के साथ सड़क पर आ गई। शावक उछल कूद कर अपनी मां के पीछे चल रहे थे। बाघिन ने कुछ देर सड़क पर बैठकर चारों तरफ नजर घुमाई, फिर एक पेड़ की छाया में जाकर लेट गई। शावक उसके पास आकर खेलने लगे। सैलानी बाघिन और शावकों को देखकर रोमांचित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.