सीवान, अप्रैल 11 -- (बड़हरिया,से नेयाज अहम्मद)। प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में इन दिनों मॉर्निंग सत्र के तहत पढ़ाई कराई जा रही है। सुबह साढ़े छह बजे से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे तक स्कूलों का संचालन किया जा रहा है, जो बच्चों के पठन-पाठन के लिए अधिक प्रभावशाली साबित हो रहा है।शिक्षकों के अनुसार, सुबह के समय बच्चों का दिमाग ताजा रहता है, जिससे वे विषयों को आसानी से समझते और याद करते हैं। मॉर्निंग सत्र के दौरान स्कूलों में बच्चे अधिक सक्रिय और उत्साहित नजर आ रहे हैं। स्कूलों में प्रतिदिन होने वाले चेतना सत्र में प्रार्थना, प्रेरक प्रसंग, सामान्य ज्ञान के प्रश्न, राष्ट्रीय गीत, वंदे मातरम् तथा संविधान की प्रस्तावना जैसी गतिविधियां कराई जा रही हैं। ये सभी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और संस्कार निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका...