देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून की सड़कें सुबह मॉर्निंग वाक करने वालों के लिए भी सुरक्षित नहीं बची हैं। रविवार की सुबह राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में सैर पर निकलीं महिला को कार चालक ने बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं। मानवता को शर्मसार करते हुए चालक ने गाड़ी रोकने या घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय एक्सीलेटर दबाया और मौके से फरार हो गया। महिला के पति की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि दून विहार जाखन निवासी पवन कुमार गुप्ता की पत्नी मीना गुप्ता (50) बीते रविवार सुबह पड़ोस की महिलाओं संग वाक पर निकली थीं। सुबह 6:30 बजे अमा कैफे और साईं मंदिर के बीच पीछे से आई एक तेज रफ्तार काली कार ने उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.