देहरादून, अप्रैल 6 -- दून में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास बेकाबू यूटिलिटी चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक अपने गरीब परिवार का इकलौता सहारा था। निधन से तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। मूलरूप से बड़कोट, उत्तरकाशी के वार्ड सात निवासी अनोद नौटियाल हाल में मोहकमपुर में गढ़ विहार फेस दो में रहते हैं। रविवार सुबह करीब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जब वह आईआईपी गेट नंबर-2 के पास पहुंचे तभी एक यूटिलिटी वाहन के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनोद सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए तो मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.