मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला
गंगापार, मई 22 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के बरेठिया गांव में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरेठिया गांव निवासी 35 वर्षीय मंगला प्रसाद पुत्र राम संजीवन रोज की तरह शुक्रवार सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों से जारी गांव के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि मंगला प्रसाद सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े थे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.