मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज। शिवकुटी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग रामदुलारे की शनिवार सुबह कर्नलगंज थाना क्षेत्र में लल्ला चुंगी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को उस वक्त अपनी गोली का निशाना बनाया जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। अलसुबह हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के पास मिले आधार कार्ड से पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। हमलावर कौन थे, उनकी राम दुलारे से क्या अदावत थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.